मुंबई में गंगापुर मित्र मंडल द्वारा स्नेह मिलन समारोह आयोजित
गंगापुर -भीलवाड़ा. गंगापुर मित्र मंडल मुंबई द्वारा गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब, वेस्ट मुंबई में एक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुंबई में रहने वाले गंगापुर के सभी निवासियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गंगापुर वासियों के मध्य आपसी सामंजस्य और प्रगाढ़ता को बढ़ाने के साथ साथ आवश्यकता होने पर एक दूसरे के लिए सहायक बनने का भाव जागृत करना भी था। कार्यक्रम में राजेश मूंदड़ा, कमल चेचानी, गोपाल मूंदड़ा, पुनीत सिंघवी, संदीप अग्रवाल, नरेश लोहिया, दीपक अग्रवाल, घनश्याम झंवर, नवल राम लोहिया, पंकज नोलखा आदि के साथ ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया।