अब तक हुआ 6 लाख 96 हजार 270 कार्डो का वितरण
धौलपुर । राज्य सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में मंहगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे है। मंहगाई राहत शिविरों में धौलपुर के आमजन विशेष उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं जिले में गुरूवार तक 47.5 प्रतिशत से अधिक परिवार मंहगाई राहत शिविरों में पंजीकरण करा चुके हैं मंहगाई राहत कैंपों के अंतर्गत अभी तक जिले में 1 लाख 55 हजार 1 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। 10 कल्याणकारी योजनाओं में अब तक जिले में 6 लाख 96 हजार 270 कार्डो का वितरण किया गया हैं।
योजनाओं में मिला लाभ
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 1 लाख 30 हजार 121 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 1 लाख 30 हजार 121 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 1 लाख 30 हजार 121 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 1 लाख 30 हजार 121 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लिए 72 हजार 826 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 72 हजार 826 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए 57 हजार 455 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 57 हजार 455 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 3 हजार 368 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 3 हजार 368 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री फूड पैकेट योजना के लिए 1 लाख 11 हजार 442 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 1 लाख 11 हजार 442 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 81 हजार 464 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 81 हजार 464 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 57 हजार 379 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 57 हजार 379 कार्ड वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 43 हजार 295 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 43 हजार 295 कार्ड वितरित किए गए।
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 8 हजार 799 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही 8 हजार 799 कार्ड वितरित किए गए।
12 व 13 मई को लगेंगे इन ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर
ग्राम पंचायत स्तर पर दो दिवस के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर तथा अस्थायी मंहगाई राहत कैंप भी लगाये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत 12 व 13 मई को उपखण्ड धौलपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र नैनोखर, उपखण्ड बाडी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र वहादुरपुर, उपखण्ड बसेड़ी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र ताजपुरा, उपखण्ड राजाखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यविक विद्यालय खुडिला, उपखण्ड सैंपऊ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमरारा का पुरा तथा उपखण्ड सरमथुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पबेनी में कैंप का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ साथ जिले में स्थायी कैंप भी निरंतर रूप से कार्य कर रहे है। परिवार का कोई भी सदस्य इन स्थायी कैैंप में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
12 व 13 मई को इन शहरी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर
प्रशासन शहरों के संग अभियान तथा अस्थायी मंहगाई राहत कैैंप 12 व 13 मई को बाड़ी उपखण्ड के वार्ड संख्या 16 के गुलाब बाग की बगीची वार्ड न. 15 में, उपखण्ड बसेडी में धर्मशाला जाटव बस्ती नयावास, उपखण्ड धौलपुर में 12 मई को अम्बेडकर भवन सागरपाड़ा में, उपखण्ड राजाखेड़ा में 12 मई को एस आर एकेडमी में तथा उपखण्ड सरमथुरा में पशु हॉस्पीटल सरमथुरा पर कैंप लगाया जायेगा।
इंद्रा को मिले महंगाई राहत कैम्प में 6 गारंटी कार्ड
आमजन को राहत प्रदान करने हेतु लगाए गए महंगाई राहत कैंप में उपखंड बाड़ी के कंचनपुर महंगाई राहत कैंप में बुद्धा का पुरा निवासी इंद्रा पत्नी राम सहाय को 6 गारंटी कार्ड प्राप्त हुए। महंगाई राहत कैंप में इंद्रा को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के नए प्रावधानों, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर गारंटी कार्ड का लाभ मिला। इंद्रा खुशी का इजहार करते हुए कहती हैं कि मुख्यमंत्री महोदय द्वारा आमजन को महंगाई से राहत देने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। गरीब ,जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए महंगाई राहत कैंप किसी वरदान से कम नहीं है। महंगाई के इस मुश्किल दौर में राज्य सरकार ने लोगों की तकलीफ दूर करने के लिए सराहनीय कदम उठाया है। महंगाई राहत कैंप आमजन के जीवन में उम्मीद की नई किरण लेकर आए हैं।