Dark Mode
हिन्दी दिवस के अवसर पर सोभासरिया साहित्य सम्मेलन का आयोजन

हिन्दी दिवस के अवसर पर सोभासरिया साहित्य सम्मेलन का आयोजन

सीकर। सोभासरिया ग्रुप में हिन्दी दिवस के अवसर पर सोभासरिया साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। हाईब्रिड मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में देषभर के प्रतिभागियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जुड़कर हिन्दी भाषा, हिन्दी साहित्य, हिन्दी साहित्यकारों एवं वर्तमान समय में हिन्दी की आवष्यकता पर अपने विचार रखे। साथ ही उन्होंने अपनी मौलिक रचनाऐं प्रस्तुत की। कला एवं प्रबन्धन विभाग द्वारा संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का षुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ कैलाष षर्मा, ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, सोभासरिया कॉलेज प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग, उप प्राचार्य डॉ. महेष षर्मा, डीन स्किल्स डॉ. राजेष गौड़, ने अन्य सभी व्याख्याताओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर किया। अपने स्वागत भाषण में डॉ. हर्षिता गर्ग ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. कैलाष षर्मा, डॉ. बिनीत सिन्हा, डॉ. विकास बहादुर सक्सेना, रमा डिडवानिया तथा अनेको प्रतिभागियों ने अपनी रचनाऐं प्रस्तुत की। डॉ. ग्रुप प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में हिन्दी भाषा की महत्ता एवं वर्तमान समय में संस्कारों की गुणवता के बारे में सभी को जागरूक किया। प्रबन्धन ने सभी का धन्यवाद किया एवं समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करवाने पर बल दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!