Dark Mode
बामनेरा ग्राम पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण व ग्राम सभा चढ़ी हंगामे की भेंट

बामनेरा ग्राम पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण व ग्राम सभा चढ़ी हंगामे की भेंट

सुमेरपुर। रविवार को पंचायत समिति सुमेरपुर के अधीनस्थ ग्राम पंचायत बामनेरा में जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं विकास अधिकारी सोहनलाल ड़ारा के निर्देशन में विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत बामनेरा राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर में आयोजित हुआ।अयोजित सभा में वर्ष 2020 - 2021 से 2021 - 2022 व 2022 - 2023 ( प्रथम छ: माह ) के अंतर्गत सरकार द्वारा होने वाले कार्यों को लेकर अंकेक्षण किया गया और ग्राम सभा में ग्रामीणों के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसमे केंद्र एवं राज्य सरकार से मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत मिशन, 15 वितीय आयोग,मिड डे मील योजना के बारे में समस्त ग्रामवासियों को मनरेगा के संबंधित जानकारी पढ़कर ग्रामीणों को सुनाया गया। BRP हरिराम देवासी ने रोजगार गारंटी में श्रमिकों के मुख्य 10 हक व रोजगार गारंटी में पूरा काम पूरा दाम एवं काम मांगो अभियान के बारे में लोगो को जानकारी दी गई। सामाजिक अंकेक्षण प्रभारी मुकेश राजपुरोहित व उप संरपच नवाराम कुमावत,वार्ड पंच सुरेश सुथार,शंकर लाल मेघवाल,समस्त ग्रामवासी ग्राम विकास अधिकारी जगुल किशोर, रोजगार सहायक,धीरज त्रिवेरी, VRP ललिता कुमारी,जशोदा देवी, मुन्ना वैष्णव आदि मौजूद रहे।
लोगों ने जताई नाराजगी-
ग्रामसभा अंकेक्षण में मौजूद लोगों ने ग्राम पंचायत की जानकारी नहीं मिलने पर हंगामा किया और धीरे-धीरे कर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा की जानकारी हमको समय पर नहीं मिली जिसके कारण कम संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक में कई अनियमितता पाई गई जिसमें ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके अलावा बैठक से पहले कोरे रजिस्टर में बैक डेट साइन करवाने को लेकर मामला गरमाया,जहां तीखी नोकझोंक हुई ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!