ग्राम पंचायत बिसारनिया में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन
धनाऊ . चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिसारनिया में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन 18जुलाई2023 मंगलवार को किया गया जिसमे वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम व द्वितीय छः माही के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, 15वा वित्त आयोग,प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन व मिडे मिल का सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया उन कार्यों का ग्राम सभा में ब्लॉक संसाधन तारी बाई द्वारा पठन किया गया व ग्राम विकास अधिकारी छुगाराम द्वारा वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया ग्राम सभा प्रभारी सहायक विकास अधिकारी श्री हीरसिंह द्वारा सामाजिक अंकेक्षण व सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सरपंच प्रतिनिधि चन्दन भील ने धन्यवाद ज्ञापित किया।