लापोद ग्राम पंचायत में ग्राम सभा में सामाजिक अंकेक्षण की हुई चर्चा।
सुमेरपुर। पंचायत समिति के लापोद ग्राम पंचायत में सोमवार को सरपंच ममता कंवर के सानिध्य में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई,जिसमें सामाजिक अंकेक्षण
पर भी चर्चा हुई। ग्राम सभा में सरपंच मनोहर कवर ने ग्राम वासियों एवं ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में मनरेगा कार्य व अन्य पंचायती राज योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मुकेश व्यास ने सामाजिक अंकेक्षण सहित ग्राम विकास में किए गए कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में पढ़कर सुनाया गया।उन्होंने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम समय-समय पर जन हित कार्य कर रहा है तो वही ग्राम सभा की कोरम को सामाजिक अंकेक्षण के बारे में विस्तृत बताकर जन हित कार्य करने को लेकर जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा मौके पर ही ग्राम वासयों की विभिन्न समस्याओं का भी समाधान किया गया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी दशरथ सिंह एवं ब्लॉक अधिकारी नरेंद्र एवं वीआरपी उषा मीणा,विमला कुमारी, रेखा गोयल, पूजा,मंजु कुमारी एवं समस्त वार्ड पंच सहित महिला सशक्तिकरण सदस्य मौजूद रहे।