Dark Mode
 सोशल मीडिया भाजपा राजस्थान ने बीकानेर संभाग के सारस्वत का किया सम्मान

 सोशल मीडिया भाजपा राजस्थान ने बीकानेर संभाग के सारस्वत का किया सम्मान


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन संरचना फैसबुक रीच व ट्वीटर ट्रेंड में बेहतर प्रदर्शन के लिये बीकानेर संभाग ने  प्रथम स्थान प्राप्त किया बीकानेर संभाग प्रभारी कोजुराम सारस्वत व पुरी टीम को सम्मानित किया चूरू जिला सोशल मीडिया की टीम को फ़ेसबुक में सर्वश्रेष्ठ व हनुमानगढ़ जिले की टीम को ट्वीटर ट्रेंड में पहला स्थान मिला 
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष  सीपी जोशी,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़,सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक व बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय एवं प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी,प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक जोगेन्द्र सिंह जी सिलोर ने संभाग प्रभारी कोजु राम सारस्वत चूरू जिला भाजपा सोशल मीडिया संयोजक रमेश शर्मा,सहसंयोजक सुरेश मिश्रा,अभय सोनी हनुमानगढ़ ज़िले के संयोजक राष्ट्रवर्धन सिंह विजय सोनी व संदीप गोदारा को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
बैठक में प्रदेश संयोजक जोगेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि सोशल मीडिया में पूरे राजस्थान में सबसे अच्छा कार्य बीकानेर सम्भाग ने किया है तथा चूरू जिला फैसबुक व हनुमानगढ़ ज़िला ट्वीटर में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। सोशल मीडिया के संभाग प्रभारी कोजु राम सारस्वत ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पूरे प्रदेश में बीकानेर संभाग को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है ।इसका श्रेय भाजपा के साइबर योद्धाओं को जाता है ।हमारे चुरू,हनुमानगढ़,बीकानेर देहात,बीकानेर शहर व श्रीगंगानगर जिले की टीम के साथियों के सहयोग से आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे 
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा वर्तमान समय सोशल मीडिया का है और आज सोशल मीडिया के द्वारा जो पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाई जा रही है इसमें सोशल मीडिया के सदस्यों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है।
राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया की टीम पूरी सतर्कता के साथ राष्ट्रहित के मुद्दे लोगों के सामने लाती है। हम लोगों का उद्देश्य सकारात्मक चीजों को समाज के सामने लाना है इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। 
राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि हम सबका दायित्व है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जो नीतियां है उन सभी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं इन नीतियों की पहुंच सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी आसानी से हो सकती है।
आज बीकानेर संभाग कार्यालय पहुँचने पर देहात ज़िलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कोजुराम सारस्वत को बधाई दी व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । 
मीडिया प्रभारी विक्रम राजपुरोहित ने बताया कि ज़िला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत  जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल शिवरतन शर्मा भाजपा नेता महेश मुण्ड आदि ने सारस्वत का स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!