सामाजिक संस्थाओं ने दिया नगरपालिका अध्यक्ष व ईओ को ज्ञापन
सोजत। नगर की सामाजिक संस्थाओं एवं सभी सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू जुगल किशोर निकुंम एवं भंवराराम पटेल से सोजत महोत्सव समिति के बैनर तले एक ज्ञापन देकर मांग की है कि स्थानीय राजपोल गेट पर समय सूचक एक बड़ी घड़ी लगाई जाए तथा बस स्टैंड सहित नगर के प्रवेश द्वार जोधपुरिया गेट, बिलाड़िया गेट, जैतारणियागेट पर छोटी घड़ीया लगाई जाए, अस्पताल में वेटिंग कक्ष एवं बस स्टैंड प्रतीक्षालय में सुरक्षा युक्त शोकेस लगाकर कलर टीवी लगाई जाए, जिससे प्रतीक्षा करने वालों का समय उपयोगी तरीके से व्यतीत हो सके, साथ ही नगर के सभी मोहल्लों के प्रवेश मार्ग पर मौहल्लों के नाम की सूचक पटि्का लगाई जाए एवं स्थानीय राजपोल गेट पर एक सूचना पट्ट बनाया जाए जिस पर नगर पालिका से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर प्रदर्शित की जा सके साथ ही मांग की गई कि बस स्टैंड सहित नगर के सार्वजनिक स्थलों जहां भीड़ ज्यादा रहती हो वहां पर महिलाओं के लिए सुलभ कांपलेक्स बनाया जाए एवं प्रचंड गर्मी में मुक पशु - पक्षियों के पीने के पानी के लिए सीमेंट की छोटी-छोटी टंकियां रखी जाए। प्रचंड गर्मी में ग्रामीणों के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर छायादार शेड लगाकर विश्राम स्थल एवं शीतल जल की व्यवस्था की जाएं।