Dark Mode
सामाजिक सुरक्षा कैंप संपन्न:ग्रामीणों को जानकारी दी 

सामाजिक सुरक्षा कैंप संपन्न:ग्रामीणों को जानकारी दी 

सुमेरपुर । शनिवार को ग्राम पंचायत बलूपुरा में सामाजिक जनसुरक्षा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। कैंप में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा बांकली द्वारा बलूपुरा ग्राम पंचायत में सामाजिक जनसुरक्षा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक शाखा प्रबंधक धर्मेन्द्र चौधरी द्वारा लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की विस्तार से जानकारी दी और लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। क्रिसिल फाउंडेशन  फील्ड कोऑर्डिनेटर मदनलाल मेघवाल ने लोगों को अटल पेंशन योजना, बचत, ऑनलाइन होने वाली ठगी के बारे में जोखिम से बचने के लिए एवं किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी या खाता नंबर नहीं देने को लेकर ग्रामीणों को जागरुक किया! इस कैंप के द्वारा पीएमजेजेबीवाई व पीएमएसबीवाई का आवेदन प्राप्त किए गए,जिसका बांकली आरएमजीबी बैंक द्वारा बीमा किया जाएगा l इस मौके पर बैंक बीसी जगुवीर सिंह, सुरक्षा गार्ड वागसिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर तयूम  खान, गिरधारी सिंह, नरपत सिंह, चंदन सिंह, जालम सिंह गेवाराम आदि लोग मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!