Dark Mode
भारत विकास परिषद अधिवेशन में सोजत शाखा ने निभाई भागीदारी

भारत विकास परिषद अधिवेशन में सोजत शाखा ने निभाई भागीदारी

सोजत। भारत विकास परिषद् का दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन 23 व 24 दिसम्बर को चितौडगढ़ में आयोजित हो रहा है। जिसमें सोजत शाखा अध्यक्ष अनोपसिंह लखावत के नेतृत्व में एक दल पहुंचा जिसमें प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी रामस्वरूप भटनागर, पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़ सचिव देवीलाल सांखला, महेन्द्र माथुर, केशियर धनपत राज प्रजापत, इंजिनियर राजनारायण हर्ष, रामकिशोर राठौड़, प्रकाश सोनी कल्याण सिंह लखावत ने अपनी भागीदारी निभाई।अधिवेशन में उत्तर पश्चिम क्षेत्र के सात प्रांतों से एक हजार से अधिक सदस्य भाग लिया। प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा तथा उपाध्यक्ष रामाकिशन भूतड़ा ने बताया कि अधिवेशन में राजस्थान पश्चिम प्रांत की 20 शाखाओं के लगभग 170 प्रतिनिधि सहभागिता की। डॉ. प्रदीप राठी तथा गिरीश लोढा ने बताया कि छह सत्रों में आयोजित होने वाले अधिवेशन में प्रगतिशील प्रकल्पों की समीक्षा तथा भावी योजनाओं की घोषणा की गई। अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा तथा क्षेत्रीय महासचिव डॉ. त्रिभुवन शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रान्तों को सम्मानित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!