सोजत : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिया मुर्ति अनावरण समारोह का निमंत्रण
सोजत। शहर के केवल अपरोक्ष आश्रम आचार्य पीठ के मंहत ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी श्री केवलानंद महाराज की प्रथम वार्षिक वर्षी एवं मूर्ति अनावरण समारोह कार्यकम के आयोजन को लेकर आयोजकों की मौजूदगी में सोजत विधायक शोभा चौहान ने के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया। आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी पूर्णानन्द महाराज ने बताया कि 19 जुलाई 2025, शनिवार को यह भव्य आयोजन होने जा रहा है।