सोजत : बाल साहित्यकार भव्य व्यास लखनऊ में होगे सम्मानित
सोजत। सोजत के बाल साहित्यकार भव्य व्यास लखनऊ मे 3 अगस्त को होने वाले मेधावी होनहार विधार्थी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक होंगे। रंगारंग होने वाले इस कार्यक्रम में सोजत के बाल साहित्यकार भव्य व्यास को भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्मानित करेंगे । इस उपलब्धि पर भव्य व्यास ने कहा कि ये मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है । मैं सोजत के सभी साहित्यकार जो मेरे पिता तुल्य है उनको धन्यवाद देता हूं कि उनके प्यार और सहयोग के बल पर ही मैं यहां तक पहुंच पाया हूं। वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र सिंह लखावत, शायर कवि अब्दुल समद राही, नवनीत राय रुचिर, जनकवि कैलाश दान चारण, राजेंद्र व्यास राजेंद्र जोशी हरीश व्यास सहित सभी साहित्यकारो ने भव्य को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए खुशी जाहिर की । अखिल भारतीय श्रीमाली समाज गुरु फुल नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी ने भी व्यास की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे समाज के लिए बड़े गर्व की बात है ।