सोजत : पटवार संघ उपशाखा सोजत के चुनाव सम्पन्न
- योगेश पंवार सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत
सोजत। पटवार संघ जिला शाखा पाली के निर्देशानुसार पटवार संघ उपशाखा सोजत का चुनाव करवाया गया। निर्वाचन का कार्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचन्द (भू.अ.नि.बगड़ी) व सहायक निर्वाचन अधिकारी हुकुमसिंह चम्पावत भू.अ.नि सोजत रोड़) द्वारा करवाया गया। पटवार संथ उपशाखा सोजत ने सर्वसम्मति से निर्विरोध सम्पूर्ण कार्यकारिणी का चुनाव किया जिसमे योगेश पंवार (पटवारी आलावास) को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष दिपीका कुमारी, मंत्री जगदीश, संयुक्त मंत्री दिलीपसिंह, संगठन मंत्री पूनम चौधरी व कोषाध्यक्ष पद पर पटवारी भीमाराम को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उपशाखा कार्यकारिणी का सलाहकार हिमांशु लखावत, किशनलाल, अमरचंद व धनश्याम को नियुक्त किया गया। निर्वाचित घोषित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा खुशी जाहिर करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।