सोजत : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विशाल रैली का आयोजन
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत विशाल रैली निकाली गई तथा शहर वासियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और उपयोग तथा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए जागरूक किया। रैली में युवाओं ने जोशीले अंदाज में नारे बाजी करते हुए लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। रैली जैतारणिया दरवाजा से रवाना होकर शहर के मेन बाजार होते हुए महावीर सर्किल पहुंच कर विसर्जन किया गया। इस रैली का उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना था। रेली में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर, ईश्वर सिंह, महेंद्र टॉक, ओमप्रकाश गुरु, राजेंद्र चौधरी, नरपत सिंह राव, समाजसेवी महेश सोनी, सोहनलाल मेवाड़ा, नरपत राज सोलंकी, विकास गहलोत, धीरज नागौरा, राकेश खींची, श्याम सिंह चौहान आदि कई संगठनों के कार्यकर्ता, व्यापारी, किसान और गणमान्य नागरिक ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।