Dark Mode
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सोजत के  सोनी ने जीता प्रथम पुरस्कार

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सोजत के  सोनी ने जीता प्रथम पुरस्कार

 
सोजत। जोधपुर के 565 वे स्थापना दिवस पर जोथाणा फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ओर इस्टर्न फाउंडेशन आफ आर्ट एव कल्चर द्वारा  आयोजित जोधपुर में फोटोग्राफी प्रतियोगिता मे सोजत के महेश सोनी पुत्र प्रकाश सोनी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर सोजत का नाम  रोशन किया। 
      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राज0 उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री विनीत जी माथुर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सूर्यकान्ता व्यास द्वारा की गई। 
  कार्यक्रम मे वरिष्ठ फोटोग्राफर शिव जोशी,सुचना और जनसंपर्क विभाग के पुर्व उप निदेशक प्रमोद सिंहल, वरिष्ठ साहित्यकार जहुर खां मेहर  सहित जोधपुर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सोनी को मिले प्रथम पुरस्कार के लिए शहर भर में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है शहर के भामाशाह अनोप सिंह लखावत वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल कवि कथाकार रशीद गौरी रामकिशोर राठौड़ कवि राम स्वरूप भटनागर पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी फौजी अशोक सेन दिनेश सोलंकी राम भजन बसंल अशोक बारहठ एडवोकेट पंकज त्रिवेदी जनकवि कैलाशदान चारण कवि कथाकार रशीद गौरी मनोहर पालड़िया एम एल टी मोहनलाल टांक अब्दुल समद राही चेतन व्यास हनवंत सिंह बारहठ देवीलाल सांखला धनपत प्रजापत कल्याण सिंह लखावत जुगल किशोर दवे राकेश भटनागर आदि कई गणमान्य जन ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!