सोजत : बेरा कांगो की ढिमकी पर रात्रि में हुई डकैती की वारदात का पर्दाफाश
- गिरोह के 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार मय माल बरामद
- घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल व चार शातिर अरोपीयो की तलाश जारी
सोजत। बगड़ी नगर के बेरा कांगो की ढीमडी नौ पुलिया के पास 5 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा रात्रि में घर का गेट तोडकर अन्दर सो रही बुजुर्ग महिला अमरतीदेवी के साथ मारपीट कर सोने के कंठी, फुलडी, टोटी झुमरिया व चांदी की चेन तोडकर ले जाने की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरोह के 02 शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर मय माल बरामद किया गया है और घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल व चार शातिर अरोपीयो की तलाश जारी है। पुजा अवाना आईपीएस पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशानुसार विपिन शर्मा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पाली, जेठूसिंह करणोत वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में बगडीनगर थानाधिकारी भंवराराम जेवलिया उ०नि० मय टीम द्वारा वारदात के बाद से लगातार तकनीकी एवं मुखबीरी तंत्र से प्राप्त आसुचना का गहनता से विश्लेषण कर संदिग्ध मुलजिमानो को टीम द्वारा लगातार पीछा कर मुल० को दस्तयाब किया जाकर मुलजिमानो से गहनता से पुछताछ कर वारदात का पर्दाफास कर मुल० 1. देवेन्द्र उर्फ टीडी पुत्र बादरराम उम्र 19 साल निवासी पिपलिया कला पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर हाल निवासी लौहार कॉलोनी मोड मटटा, सोजत 02. विकाश पुत्र किशनलाल उम्र 23 साल निवासी बेरा घुमटिया सरहद रिसाणिया पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण हाजा में माल मसरूका बरामद किया गया। तथा और भी वारदातो के बारे मे पुछताछ जारी है।