सोजत : स्वतंत्रता दिवस पर सुल्तान खान उपखंड स्तर पर सम्मानित
सोजत। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरियाला, गागोड़ा में कार्यरत सोजत निवासी अध्यापक मोहम्मद सुल्तान खान को 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर उपखंड स्तर पर उप जिला कलेक्टर मर्सिगा राम जांगिड़ व विधायक शौभा चौहान द्वारा सम्मान पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। खान ने विद्यालय में नये प्रवेश में सहयोग, शेक्षणिक गतिविधियों तथा वृक्षारोपण में सहयोग करने में अपनी बेहतरीन सेवाएं दी हैं। सुल्तान खान सिपाही के उपखंड स्तर पर सम्मानित होने पर मोहम्मद इकबाल (पूर्व प्रधानाचार्य), मोहम्मद बसीर (पूर्व नर्सिग आफिसर), मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद साबीर इंसाफ खान नेता, मोहम्मद यूसुफ, बाबू खां मेहर आदि ने खुशी जाहिर करते हुए मुबारकबाद दी है।