Dark Mode
सोजत : राउप्रावि मगरिया बेरा स्कूल में चोरों ने चौथी बार हाथ साफ किया

सोजत : राउप्रावि मगरिया बेरा स्कूल में चोरों ने चौथी बार हाथ साफ किया

सोजत। पुलिस  उप अधीक्षक कार्यालय से मात्र  600 गज दूर राउप्रावि मगरिया बेरा स्कूल में चोरों ने चौथी बार हाथ साफ किया है। चोर विद्यालय से पोषाहार बनाने की सामगी बर्तन आदि ले गए अगस्त माह में मात्र 25 दिन के अंन्तराल में चोरी की यह इस स्कूल में दूसरी वारदात है। विद्याल‌यों में लगातार हो रही चोरी की वारदातो से शिक्षक संगठनों अभिभावको एवं छात्र-छात्राओं में भय एवं भारी आक्रोश है । उल्लेखनीय है फि सोजत में चोर बेखौफ हो गए है एवं स्कूलों, मंदिरो सूने पड़े मकानों में लगातार चोरियों को अंजाम दे रहे हैं जो सबके लिए हैरानी का विषय हैं। अगस्त माह में स्कूले बनी निशाना उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में विद्यालयों में जहां स्वतंत्रता दिवस जोर-शोर से मनाया जाता है वहीं इस बार यह माह शिक्षा विभाग पर बहुत ही भारी साबित हो रहा है पहले राउप्रावि मगरिया बेरा में चोरी फिर श्रमण वर्धमान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी में एवं फिर सियाट पीईईओ अधिनस्थ विद्यालय में चोरी और अब फिर राउप्रावि मगरिया बेरा स्कूल में चोरी यह दर्शाता है कि चोरों में पुलिस का भय बिल्कुल नहीं रहा है।

इनका कहना- इस माह में मगरिया बेरा स्कूल में दूसरी बार चोरी हो गई है विगत तीन वर्षों में चार बार चोरी हो गई हैं  इससे छात्रों अभिभावकों एवं शिक्षकों में डर का माहौल है पुलिस को ठोस कार्यवाही करनी चाहिए। - अशोक सोनी संस्था प्रधान मंगरिया स्कूल 

आदतन नशे की लत में डूबे युवक चोरी के कृत्य को अंजाम देते हैं इससे विद्यालयों में खौफ है पुलिस को कड़ा एक्शन लेना चाहिए। - करण सिंह राजपुरोहित पूर्व अध्यक्ष राज शिक्षक संघ राष्ट्रीय 

पुलिस गश्त बढाऐंगी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। -देवेन्द्र सिंह सीआई सोजत

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!