सोजत की भावना सोनी बनी मिस गोडवाड़
सोजत। वीसोच काॅलेज की पूर्व छात्रा भावना सोनी रणकपुर जवाई महोत्सव मे मिस गोडवाड़ बनी।सोजत की रहने वाली भावना सोनी वीसोच काॅलेज सियाट की पूर्व छात्रा भी रही हैं और भावना सोनी काॅलेज के हर इवेन्ट मे भाग लेकर शुरू से ही प्रथम स्थान प्राप्त करती रही हैं। भावना सोनी पूर्व मे अनेक महोत्सवों एवं काॅलेज मे मिस काॅलेज प्रतियोगिता मे भी भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं,भावना सोनी प्रतिभाशाली छात्राओ में गिनी जाती हैं। मिस गोडवाड बनी भावना सोनी ने आज सम्पूर्ण पाली जिले मे सोजत का नाम रोशन किया है।