Dark Mode
विधानसभा चुनाव के मध्यनजर जवानों ने निकाला फ्लेग मार्च

विधानसभा चुनाव के मध्यनजर जवानों ने निकाला फ्लेग मार्च

बहरोड़। विधानसभा चुनाव के मध्यनजर बहरोड़ कस्बे में सोमवार को निर्वाचन अधिकारी और डीएसपी के नेतृत्व में सीआईएसएफ के जवानों ने फ्लेग मार्च निकालकर निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करने के लिए प्ररित किया। जानाकारी के अनुसार बहरोड़ पुलिस प्रशासन विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव करवाने के लिए कमर कसे हुए है। इसके सभी अन्तर्राज्यीय बोर्डर पर चौकियां बनाई हैं। जहॉ से गुजरने वाले हर संदिग्ध वाहनों की जॉच की जा रही है। वहीं अपराधिक प्रवृति के लोगों को पाबन्द किया जा रहा है। ताकिं लोग निर्भय होकर मतदान करें। इसके लिए फ्लेग मार्च निकाला जा रहा है। सोमवार को बहरोड़ कस्बे में निर्वाचन अधिकारी सचिन यादव और डीएसपी तेज कुमार पाठक के नेतृत्व में सीआईएसएफ के जवानों ने फ्लेग मार्च निकालकर मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!