Dark Mode
जनसुनवाई करके आमजन की समस्याओं का किया समाधान

जनसुनवाई करके आमजन की समस्याओं का किया समाधान

मदनगंज-किशनगढ़। विधायक विकास चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। अराई एवं बोराडा उपखंड मुख्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनी एवं मौके पर अधिकारियों से बात करके तुरंत समाधान करने के निर्देश दिये। मुख्य समस्याएं पानी और बिजली को लेकर सामने आई जिसको लेकर विधायक ने आमजन को आश्वस्त किया कि आपकी आवाज को मैं विधानसभा में उठाऊंगा और समाधान के लिए भरसक प्रयास करूंगा। विधानसभा क्षेत्र के गोठियाना गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन किया। साथ ही गोठियाना, बोराडा, बथंली, झिरोता, ढोहरिया, दोथली, काशीर, आकोडिया सहित दर्जनभर गांवो का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के प्रधान, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता साथ रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!