Dark Mode
कुछ नेता हमारे पर्व-परंपरा को गाली देते हैं : पीएम मोदी

कुछ नेता हमारे पर्व-परंपरा को गाली देते हैं : पीएम मोदी

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में कहा- नेताओं का एक दल ऐसा है, जो धर्म का मखौल उड़ाता है। ये हमारे पर्व और परंपराओं को गाली देते रहते हैं। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी न किसी भेष में रहते रहे हैं। ये हमारी मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर हमला करते रहते हैं। विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को बालाजी का विग्रह भेंट किया। उन्होंने सनातन धर्म पर लिखी किताब और स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पीएम ने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन भी किए।

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की माता जी की पर्ची निकाली। इसके बारे में धीरेंद्र शास्त्री ने मंच पर कहा कि प्रधानमंत्री जी माता जी से कह रहे थे कि आपके मन में ब्याह की बात चल रही है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने माता जी के प्रति प्रधानमंत्री मोदी जी का भाव देखा तो प्रण लिया कि प्रधानमंत्री जी की माता जी के नाम से इस अस्पताल में एक वार्ड बनाया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!