कुछ लोग अव्यवस्था फैलाकर संसद को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मीडिया को संबोधित किया। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और 20 दिसंबर 2024 तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 का आखिरी चरण चल रहा है और देश 2025 की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा, "संसद का यह सत्र कई मायनों में खास है और सबसे महत्वपूर्ण बात संविधान के 75वें वर्ष की शुरुआत है। कल संविधान सदन में सभी लोग हमारे संविधान के 75वें वर्ष का जश्न मनाएंगे।" पीएम मोदी ने कहा "यह शीतकालीन सत्र है, मुझे उम्मीद है कि माहौल भी ऐसा ही होगा। देश 2025 का स्वागत करने के लिए तैयार हो रहा है। यह सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण है। सबसे महत्वपूर्ण संविधान के 75 साल पूरे होने का है, यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। कल सत्र के दौरान सभी लोग इस अवसर का जश्न मनाएंगे।