Dark Mode
सचिन तेंदुलकर को पछाड़ कर आगे निकल गए बेटे अर्जुन, आईपीएल मुकाबले में कर दिया कमाल

सचिन तेंदुलकर को पछाड़ कर आगे निकल गए बेटे अर्जुन, आईपीएल मुकाबले में कर दिया कमाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 25 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने ऐसा कारनामा किया है कि हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। आईपीएल के पिछले सीजन में बैठे रहने के बाद इस सीजन में अर्जुन ने आईपीएल में डेब्लू किया है। इस सीजन में वो हर मुकाबले में चर्चा का विषय रहे है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी टीम का हिस्सा बने थे। इस मुकाबले में उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया है जिसके बाद उनकी फिर से चर्चा हो रही है। इस बार अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता को एक खास मामले में पछाड़ दिया है। बता दें कि 25 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था जिसमें मुंबई की टीम को 55 रनों के बड़े अंतर से मात खानी पड़ी थी। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के 18वें ओवर में पीयूष चावला के पवेलियन लौटने के बाद अर्जुन तेंदुलकर आठवें नंबर पर मैदान में उतरे जहां उन्होंने नौ गेंद पर एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए। इस पारी को वो लंबा नहीं चला सके और अंतिम ओवर में मोहित शर्मा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस मुकाबले में उन्होंने कोई खास कमाल तो नहीं किया मगर एक मामले में वो अपने पिता सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए। इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने आउट होने से पहले मोहित शर्मा की ही गेंद पर धमाकेदार छक्का जड़ा। बता दें कि ये पहला मौका था जब अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल करियर में बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। इस मुकाबले में जब उन्होंने छक्का जड़ा तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अर्जुन ने सचिन को पछाड़ा
इस मुकाबले के अंतिम ओवर में ऑरलाउंडर अर्जुन तेंदुलकर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे। अर्जुन को पहली गेंद गेंदबाज मोहित शर्मा ने डाली तो वो उसपर टूट पड़े और पहली ही गेंद मे छक्का जड़ दिया। अर्जुन ने इस गेंद पर धमाकेदार छक्का जड़ा। अर्जुन तेंदुलकर द्वारा जड़ा गया ये छक्का देखकर मोहित शर्मा का मुंह लटक गया था। बता दें कि अब तक अर्जुन तेंदुलकर चार मैचों में तीन विकेट हासिल कर चुके है। उन्होंने 13 रन भी बनाए है।

मुंबई को मिली मात
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत दर्ज की और 55 रनों के बड़े अंतर से मुंबई इंडियंस को मात दी। गुजरात की इस जीत के हीरो रहे अफगानिस्तानी स्पिनर नूर अहमद और राशीद खान जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की, जिसके सामने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिक नहीं सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!