Dark Mode
बेटे ने बुजुर्ग मां को पीट-पीटकर मार डाला

बेटे ने बुजुर्ग मां को पीट-पीटकर मार डाला

अलवर.  अलवर में एक बेटे ने अपनी ही मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मां जमीन पर मृत पड़ी थी। ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे युवक को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी बेटा 15 दिन पहले ही चोरी के मामले में जेल से छूटा था। मामला बानसूर के बासना गांव का है

बानसूर थाना प्रभारी हेमराज सराधना ने बताया- घटना गुरुवार रात 8 बजे की है। घटना के समय आरोपी बेटा रोहित (20) और मां ही घर पर थे। इस बीच दोनों में कहासुनी हो गई। आरोपी बेटे ने लात-घूंसे बरसा कर अपनी मां चमेली जाट (60) की हत्या कर दी।

घटना के लेकर आरोपी युवक के बड़े भाई पृथ्वी पुत्र मूलाराम ने अपने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाभी पर थी बुरी नजर-सरपंच

सरपंच सतपाल चौधरी ने बताया- दो दिन से रोहित अपनी मां के साथ झगड़ा कर रहा था। गुरुवार को दोपहर दो बजे दोनों के झगड़े से परेशान आरोपी युवक की भाभी अपने पति के पास नीमराणा के केशवाणा चली गई। उसका पति मजदूरी करता है।

इस बीच युवक गुरुवार शाम को भी शराब पीकर घर लौटा। भाभी के घर से चले जाने को लेकर झगड़ा किया। सरपंच ने बताया- युवक की अपनी ही भाभी पर बुरी नजर थी। इसी को लेकर मां ने बेटे को टोका था। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया।

पहले तो हमने रोज के झगड़े की तरह इसको नजरअंदाज किया। बाद में झगड़ा बढ़ा तो मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी रोहित अपनी मां की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार चुका था। जब रोहित भागने लगा तो दूसरे ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिला के शव को बानसूर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

चोरी के मामले में 42 दिन की काट चुका जेल

सरपंच सतपाल चौधरी ने बताया कि आरोपी बेटा रोहित मंदिर से मूर्ति और पीतल की घंटी चोरी करने के मामले में 42 दिन की जेल काट चुका है। 15 दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद वह रोजाना मां से झगड़ा करता था। आरोपी बेटे रोहित की अभी शादी नहीं हुई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!