Dark Mode
 घर जंवाई ने गला काट कर दी ससुर की निर्मम हत्या

 घर जंवाई ने गला काट कर दी ससुर की निर्मम हत्या


बीकानेर ।  डूंगरगढ़ इलाके के बरजांगसर गांव में एक घर जंवाई ने अपने बुढ़े ससुर का गला काट कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी । सोमवार की देर रात हुए इस हत्याकांड की सूचना पुलिस को मंगलवार सुबह मिली। सूचना मिलते ही सीआई डूंगरगढ़ अशोक विश्रोई मौके पर पहुंचे तो 88 वर्षीय मृतक जीरानाथ सिद्ध की लहुलुहान लाश उसके मकान में ही खाट पर पड़ी थी। मृतक के गले में धारदार हथियार की चोट लगी थी। जांच पड़ताल में पता चला कि जीरानाथ की हत्या किसी गैर नहीं बल्कि उसके घर जंवाई गोपालनाथ ने की है। पुलिस आरोपी गोपालनाथ को निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि इस वारदात में हत्या की ठोस वजह अभी सामने नहीं आयी है,मगर प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि ससुर जीरानाथ अपने घर जंवाई गोपालनाथ की शराबखोरी से परेशान था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। सोमवार की रात गोपालनाथ ने नशे की हालत में जीरानाथ गाली गलौच करने के बाद तैश में आकर धारदार हथियार से उसके गले पर वार करके हत्या कर दी। मृतक की लाश रातभर घर में पड़ी रही सुबह इसकी खबर मिलते ही समूचे गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संगीन हालातों में हत्या का होने के कारण सीओ डूंगरगढ़ प्रशांत कौशिक भी जांच पड़ताल के लिये मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका स्थल पर छानबीन कर हत्या से जुड़े अहम साक्ष्य सुराग जुटाये और मृतक की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये डूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भिजवा दी। पुलिस ने इस वारदात के संबंध में मृतक के भतीजे ओमनाथ और हुकुमनाथ की रिपोर्ट पर आरोपी घर जंवाई गोपालनाथ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
 -बेटी दामाद के नाम कर चुका था सपंति
पुलिस के अनुसार हत्या की इस वारदात में सपंति विवाद से इंकार किया है। जांच पड़ताल में पता चला है कि मृतक जीरानाथ के इकलौती बेटी थी और उसकी शादी के बाद दामाद गोपाल नाथ घर जंवाई बनकर ससुराल में ही रह रहा था। इतना ही नहीं मृतक अपनी समस्त संपति पहले से ही अपनी बेटी दामाद के नाम कर चुका था। सीआई अशोक विश्रोई ने बताया वारदात के समय बताया कि आरोपी गोपालनाथ नशा किया हुआ था और सामान्य कहासुनी पर ही उसने क्षणिक गुस्से में ससुर पर हमला कर दिया,वृद्ध ससुर की थोड़ी ही देर में मौत हो गई। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!