Dark Mode
सोनाक्षी ने राष्ट्रीय स्कूल खेल कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

सोनाक्षी ने राष्ट्रीय स्कूल खेल कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

सवाईपुर। सवाईपुर तहसील क्षेत्र के बनकाखेड़ा गांव के श्री विवेकानंद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा सोनाक्षी जाट ने विदिशा, मध्य प्रदेश में आयोजित हुई 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल कुश्ती अंडर- 14 चैंपियनशिप 2023-24 प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता रही | प्रधानाध्यापक आरती संचेती व व्यवस्थापक शंकरलाल जाट ने बताया कि इसे पूर्व 22 से 26 सितंबर तक गोविंदगढ़, जयपुर में आयोजित हुई 67वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सोनाक्षी जाट ने गोल्ड पदक जीता, इसके बाद विदिशा, मध्य प्रदेश में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित हुई राष्ट्रीय स्कूल खेल कुश्ती अंडर-14 चैंपियनशिप में छात्रा 14 वर्ष 62 किलो वर्ग में सोनाक्षी ने कांस्य पदक अपने नाम किया, सोनाक्षी के कांस्य पदक जीतने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है | सोनाक्षी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना, स्कूल, गांव, जिले तथा राज्य का नाम रोशन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!