Dark Mode
सोनाक्षी ने शेयर किया वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का वीडियाे

सोनाक्षी ने शेयर किया वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का वीडियाे

सोनाक्षी सिन्हा ने बीते 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिसेप्शन सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी जहां अनिल कपूर के साथ डांस करतीं तो वहीं सलमान खान को गले लगाती भी नजर आईं। पार्टी के दौरान सोनाक्षी इमोशनल हुईं रेखा से रिक्वेस्ट करती नजर आई कि वो राेएं ना। इस वीडियो में काजोल, अरबाज खान, राजकुमार राव, आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम समेत कई सेलेब्स जमकर डांस करते दिखे। पार्टी में सोनाक्षी के पैरेंट्स शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा भी साथ नजर आए।

एक्ट्रेस बोलीं- ‘एपिक पार्टी तो बनती है’
वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘शादी, इसे महसूस और एंजॉय कीजिए.. वैसे ही जैसे हमने किया। हमारी शादी को परफेक्ट बनाने के लिए मेरे सभी दोस्तों, फैमिली और टीम का शुक्रिया। सोना और जहीर की शादी… एक एपिक पार्टी तो बनती है बॉस..।’

प्रीति-हुमा समेत कई सेलेब्स ने किया कमेंट
सोनाक्षी के इस वीडियो पोस्ट पर प्रीति जिंटा, हुमा कुरैशी और एक्ट्रेस की ननद सनम रत्नासी ने भी कमेंट किया है। प्रीति ने लिखा, ‘आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। वेलकम टू द मैरिड क्लब।’ सोनाक्षी ने 23 जून को दिन में रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद रात में शिल्पा शेट्‌टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में यह रिसेप्शन पार्टी दी थी। कपल ने शादी से पहले 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!