Dark Mode
रिलीज हुई सोनाली बेंद्रे की दूसरी पुस्तक ‘ए बुक ऑफ बुक्स’

रिलीज हुई सोनाली बेंद्रे की दूसरी पुस्तक ‘ए बुक ऑफ बुक्स’

हाल ही में अपनी दूसरी पुस्तक ‘ए बुक ऑफ बुक्स’ लिखने वाली अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का कहना है कि उनके मन में लेखकों के लिए ‘बहुत अधिक सम्मान’ है और जब तक वह कम से कम 20 किताबें नहीं लिख लेतीं तब तक वह खुद को लेखक नहीं कहेंगी। ‘दिलजले’, ‘मेजर साब’, ‘सरफरोश’, ‘जख्म’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर बेंद्रे ने कहा कि मशहूर होने के नाते उन्हें लिखने और सार्थक बातचीत में शामिल होने का ‘विशेषाधिकार’ मिलता है, हालांकि वह अभी भी खुद को मुख्य रूप से एक अभिनेत्री के रूप में ही देखती हैं।
बेंद्रे ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं खुद को लेखक तभी कहूंगी जब मैं 20 किताबें लिख लूंगी। उससे पहले में खुद को लेखक नहीं कह सकती। मेरे मन में लेखकों के लिए बहुत सम्मान है - वे क्या करते हैं, वे किस तरह लिखते हैं, एक लेखक किस तरह आपको कहीं ले जाता है, वे किस तरह आपको सोचने पर मजबूर करते हैं; यह सब केवल एक लेखक ही कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मैंने कभी भी खुद को लेखक के रूप में नहीं सोचा। मैंने हमेशा खुद को एक अभिनेत्री के रूप में देखा है, लेकिन यह एक रचनात्मक क्षेत्र है। मैं एक रचनात्मक महिला हूं और आप अपनी रचनात्मकता को कई तरीकों से व्यक्त कर सकते हैं।’’

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!