Dark Mode
ब्लैक ड्रेस में चमकीं सोनम कपूर, प्रेग्नेंसी में भी नहीं छोड़ा ग्लैमर

ब्लैक ड्रेस में चमकीं सोनम कपूर, प्रेग्नेंसी में भी नहीं छोड़ा ग्लैमर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस खास दौर में भी उन्होंने अपने काम और पर्सनल स्टाइल से कोई दूरी नहीं बनाई है। हाल ही में वह एक साहित्यिक आयोजन में पहुंचीं, जहां उनका ब्लैक आउटफिट देखते ही बन रहा था।

इस इवेंट में सोनम ने ब्लैक ड्रेस के साथ मैचिंग जैकेट पहना था, जिसने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। तस्वीरों में उनका आत्मविश्वास और सादगी भरा अंदाज साफ झलक रहा था। उन्होंने इन खास पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें साहित्य और संवाद की अहमियत को खूबसूरती से बयां किया गया।

सोनम का यह पोस्ट सामने आते ही फैंस का प्यार उमड़ पड़ा। कमेंट सेक्शन में लोग उनके फैशन सेंस, ग्रेस और प्रेग्नेंसी ग्लो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें ‘स्टाइल आइकन’ तक कह दिया।

भले ही सोनम लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वे फैशन इवेंट्स और सोशल प्रोग्राम्स में लगातार नजर आती रहती हैं। हाल के महीनों में भी वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ आत्मविश्वास से भरा लुक कैरी किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम को आखिरी बार साल 2023 में ओटीटी फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक नेत्रहीन पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

अब जल्द ही सोनम अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ बिट्टोरा’ में नजर आएंगी। यह फिल्म अनुजा चौहान के मशहूर उपन्यास पर आधारित है और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनाई जा रही है। कहानी दो युवा राजनेताओं की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो चुनावी मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!