गीतों भरी शाम संगीत प्रेमियों के नाम -एम. रफीक कादरी
बीकानेर। आज शाम 4 फरवरी 2023 को अमन कला केंद्र बीकानेर के द्वारा फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम गीतों भरी शाम संगीत प्रेमियों के नाम पीएम 5 बजे टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा । संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक. कादरी ने शुक्रवार को बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा शहर महामंत्री मोहन सुराणा होंगे ।
अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा व उप वन संरक्षक अहमद हारून कादरी करेंगे।
विशेष आमन्त्रित मेहमान जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी , विशिष्ट अतिथि किशन जोशी, मधु अरूण पांडे, मो सदीक चौहान, एम आर मुग़ल, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ सुधीर शर्मा, रहमत अली , समुंद्र सिंह राठौड़, संजीव ऐरन, नेमीचंद गहलोत, रामदेव अग्रवाल, अशोक सोनी जसमतिया एवं एम आर कुकरेजा होंगे।
संस्था के सचिव अनवर अजमेरी ने बताया की कार्यक्रम में अहमद हारून कादरी, ख्वाजा हसन कादरी ,अनवर अजमेरी, एम .रफीक. कादरी ,डॉ राकेश रावत, ललित शर्मा ,सिराजू दिन खोखर ,इकरामूदीन कोहरी , नरेन्द्र खत्री ,समुंद्र सिंह राठोड़, अनीस खेरादी ,गोपिका सोनी ,दीपिका प्रजापत ,सुमन पंवार , डॉ तपस्या चर्तुवेदी ,डॉ दिनेश शर्मा, डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ,सुरेन्द्र नाथ ,डॉ सुधीर शर्मा, नदीम हुसैन, दिव्यांशु अग्रवाल , अकबर अली एवं अशोक सोनी जसमतिया सहित अनेक गायक कलाकार अपने गीत पेश करेंगे। संचालन एम. रफीक. कादरी करेंगे प्रवेश फ्री रहेगा।
|
ReplyForward
|