सोनी बने टी एम सपोर्टर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सह संयोजक
सोजत। सोजत के समाजसेवी व भामाशाह महेश सोनी को टी एम सपोर्टर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सह संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है। टी एम सपोर्टर एसोसिएशन राष्ट्रीय संस्थापक रेखा सिंह , राष्ट्रीय सहायक प्रमुख कमलेश माथुर , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय दुबे मध्यप्रदेश ने सोजत के समाजसेवी व भामाशाह महेश सोनी को टी एम सपोर्टर एसोसिएशन का राष्ट्रीय सह संयोजक पद पर मनोनीत किया। सोनी ने अपनी नियुक्ति को लेकर कहा कि मेरे पर जो विश्वास जताकर जो पद दिया उसपर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे व तन मन धन से सेवा करूंगा एवं समस्त टी एम सपोर्टर एसोसिएशन राष्ट्रीय टीम का आभार व्यक्त किया।