Dark Mode
परबतसर के सोनी होंगे माउंट आबू स्काउट में सीओ

परबतसर के सोनी होंगे माउंट आबू स्काउट में सीओ


परबतसर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य प्रशिक्षण केंद्र माउंट आबू पर सीओ स्काउट के पद पर सोमवार को शहर के सुनील सोनी ने पदभार ग्रहण किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों राजस्थान में हुई स्काउट सीओ भर्ती में चयनित सुनील सोनी ने यहां पद ग्रहण करने से पहले 18वी राष्ट्रीय जम्बूरी रोहट, पाली में अपनी सेवाएं दी थी। अब माउंट आबू में सीओ पद पर सुनील सोनी द्वारा सेवाएं दी जाएगी। सुनील सोनी को पहली नियुक्ति के रूप में राज्य प्रशिक्षण केंद्र पर नियुक्त होने पर शहर के स्काउट गाइड ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस अवसर पर लीडर ट्रेनर शैलेश कुमार पलोड़, संघ सचिव दीनदयाल ओझा, भंवरलाल हर्षवाल, सुभाष पारीक, भँवरुद्दीन शेख, देवाराम चौधरी, जीनियस स्कूल निदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने सुनील को बधाई देते हुए सफलता की कामना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!