सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती : सूत्र
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 78 वर्षीय सोनिया की हालत ठीक है और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।एक सूत्र ने बताया कि कांग्रेस नेता को बृहस्पतिवार सुबह भर्ती कराया गया। सूत्र ने बताया कि वह चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं। शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।