Dark Mode
सुखा और गीला कचरा घर से ही छांटे - भुवनेश्वर

सुखा और गीला कचरा घर से ही छांटे - भुवनेश्वर

राजसमन्द. देलवाड़ा सुखा और गीला कचरा घर से ही छांटकर अलग करे एवं कचरा संग्रहण वाहन जब आपके घर के बाहर आये तब अलग-अलग किये कचरे को वाहन में निर्धारित किये गये बाॅक्स में ही डालें ताकि कचरा संग्रहण केन्द्र पर कचरे की छंटाई हेतु ज्यादा मशकक्त न करनी पडें, हमें घर से ही गीले और सुखे कचरे को छांटने के लिए समस्त गांव वालों को प्रेरित करना होगा एवं स्वच्छता अपनाने के लिए लोगो की मानसिकता में बदलाव हेतु व्यवहार परिवर्तन हेतु गतिविधियां निरंतर की जानी होगी, यह विचार जिला परिषद् के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित बैठक में उपस्थित कार्मिकों एवं जन-प्रतिनिधियों को कही एवं प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने पर चर्चा की।
 
 चौहान ने ग्रामीणों को चर्चा के दौरान बताया की आपकी ग्राम पचांयत ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उदयमान श्रेणी  में तरल कचरा प्रंबधन में कार्य करते हुए ओडिएफ प्लस घोषित किया है। आगामी चरण में ओडिएफ प्लस की द्वितीय श्रेणी उज्जवल बनाने के लिए ग्रामीणों को कहा की स्थानीय लोगो के सहयोग से गांव में ठोस कचरा प्रबन्धन का कार्य सतत् रुप से किया जा सकता है इसके लिए आप सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे एवं सभी का सहयोग इसमें अपेक्षित रहेगा। गांव के नागरिको ने निरतंर सफाई नही होने एवं गंदगी इधर-उधर फैले रहने की समस्या अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी  अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान के समक्ष रखी, इस पर चौहान ने ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण कर उन स्थानों को देखा एवं ग्राम विकास अधिकारी को आज ही सफाई करवाये जाने के निर्देश मौके पर प्रदान कियें।
 
गांव में भ्रमण के दौरान चौहान ने उपली ओडन पुल के पास रोड़ पर पानी फैला हुआ देखकर नाली को दुरस्त करने के निर्देश प्रदान किये साथ ही बस स्टेण्ड ओडन पर नालियों का पानी आम रास्ते पर फैल रहा था, जिस पर सरपंच ने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चौहान को इस कार्य की स्वीकृति जारी कर दिये जाने की बात कही एवं आगामी एक सप्ताह में सड़क के बीच में पाईप डाल कर इस समस्या का समाधान करवा दिये जाने का आस्वासन दिया। मुख्य गांव में भ्रमण के दौरान ही हल्दी घाटी रोड़, सामुदायिक शौचालय के आस-पास, ब्रहमपुरी के आस-पास काफी गंदगी फैली हुई थी जिसे साफ किये जाने के निर्देश ग्राम विकास अधिकारी को दिये।
 
उपली ओडन गांव में हरी झंडी दिखाकर कचरा संग्रहण वाहन की करी शुरुआत 
 
भवनेश्वर सिंह चौहान ने उपली ओडन गांव में कचरा संग्रहण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा डालने के लिए गांव के नागरिको से संकल्प दिलाया गया। 
 
इस दौरान जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण नाना लाल सालवी, सरपंच सुरेश चन्द्र जलानिया, समाजसेवी जुगल किशोर, राखी पालीवाल, ग्राम विकास अधिकारी वीणा चौहान, ब्लाॅक समन्वयक गोपाल कृष्ण यादव, प्रशिक्षु ग्राम विकास अधिकारी गरिमा गहलोत, विष्णु वार्डपंच, मांगी लाल वार्डपंच, रवि तलेसरा, शांति लाल, मोहन लाल , किशन लाल, लखन , कमला,रमेश चन्द्र सालवी आदि उपस्थित थें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!