शाहपुरा सरकारी गर्ल्स स्कूल में अव्वल आई सौम्या धाबाई
शाहपुरा. भीलवाड़ा शाहपुरा जिला मुख्यालय के राजकीय माणीक कवर सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा सौम्या धाबाई गुर्जर ने बोर्ड के परिणामों में स्कूल में 555 अंक 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में अव्वल रही जानकारी के अनुसार बालिका वर्ग में सौम्या धाबाई गुर्जर ने गणित विषय में 100 अंक प्राप्त किए अभिभावकों ने बताया कि सरकारी स्कूल में अध्यापक पूरे नहीं थे एवं किसी भी विषय में अध्यापकों ने कोर्स पूरा नहीं करवाया इसके बावजूद भी सौम्या धाबाई ने घर पर ही अध्यनरत होकर कामयाबी हासिल की और गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में 93 अंक आए संस्कृत विषय में 92 अंक एवं अंग्रेजी में 90 अंक प्राप्त कर एवं 555 अंक अर्जित किए एवं विद्यालय में अव्वल रही मध्यम वर्गीय परिवार की लड़की ने शाहपुरा एंव विद्यालय का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखवाया। वही शाहपुरा की प्राइवेट स्कूल आलोक विद्यालय की दो छात्राएं अव्वल रही विद्यालय व शाहपुरा का नाम रोशन किया