Dark Mode
विराट कोहली के बारे में सौरव गांगुली ने कही ये बड़ी बात

विराट कोहली के बारे में सौरव गांगुली ने कही ये बड़ी बात

भले ही विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच कितने ही मतभेद की खबरें आए लेकिन सौरव गांगुली अक्सर कोहली की तारीफ ही करते दिखते हैं। वहीं हाल ही में सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली को वाइट बॉल क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी बताया है। दादा ने कोहली की जमकर तारीफ की है। दादा ने ये भी कहा कि विराट जैसे खिलाड़ी विरले ही पैदा होते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए बंगाल क्रिकेट संघ के सम्मान समारोह के दौरान कहा कि, विराट कोहली जैसे क्रिकेटर विरले ही पैदा होते हैं। अपने करियर में 81 इंटरनेशनल शतक बनाना अविश्वसनीय है। मेरे लिए वह शायद सफेद गेंद के दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी हैं।

पर्थ में शतक के बाद कोहली के संघर्ष पर गांगुली ने कहा कि उन्हें भी हैरानी हुई कि वह सीरीज केबाकी बचे मैचों में शतक नहीं बना पाए। गांगुली ने कहा कि, मैं वास्तव में हैरान था कि पर्थ में शतक बनाने के बाद उन्होंने किस तरह से बल्लेबाजी की। इससे पहले उन्हें संघर्ष करना पड़ा था लेकिन पर्थ में शतक बनाने के बाद मुझे लगा कि ये उनके लिए एक बड़ी सीरीज होगी। दादा ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि ऐसा होता है। हर खिलाड़ी की अपनी कमजोरी और ताकत होती है। आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है, जिसके साथ ऐसा नहीं होगा। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप समय के साथ महान गेंदबाजों के सामने खेलते हुए अपनी कमजोरियों के साथ कैसे तालमेल बिठाते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!