Dark Mode
त्रिनेत्र गणेश मंदिर में मोदी सरकार के 12 साल पर विशेष पूजा

त्रिनेत्र गणेश मंदिर में मोदी सरकार के 12 साल पर विशेष पूजा

सवाई माधोपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले के रणथम्भौर दुर्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत हुए इस आयोजन में देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

देवस्थान एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों और श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण, सुख-समृद्धि और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया। साथ ही देश के सर्वांगीण विकास और कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गति मिलने की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने लोकमंगल और राष्ट्रीय प्रगति के लिए सामूहिक रूप से मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल, तहसीलदार बृजेश कुमार, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेशचंद्र जैन सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।

श्रद्धा और आस्था के माहौल में संपन्न इस आयोजन के जरिए देश की तरक्की, प्रदेश की खुशहाली और आमजन के कल्याण की कामना की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!