Dark Mode
सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं के लिए RTDC होटलों में विशेष छूट

सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं के लिए RTDC होटलों में विशेष छूट

जयपुर। राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (RTDC) ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने सभी होटलों एवं गेस्ट हाउस में सैनिकों, गौरव सेनानियों एवं वीरांगनाओं के लिए विशेष छूट की घोषणा की है। इसके तहत, देश की सेवा में समर्पित रहे सैनिकों एवं गौरव सेनानियों को RTDC के होटलों और गेस्ट हाउस में ठहरने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं, वीरांगनाओं को 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह निर्णय वीरता, बलिदान और देशभक्ति को सम्मान देने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।
केंद्र और राज्य सरकार इस कदम से यह संदेश देना चाहती है कि हमारे देश की रक्षा में लगे वीरों और उनके परिवारों के प्रति समाज सदैव ऋणी है और डबल इंजन की सरकार सदैव सैन्य परिवारों के साथ ख़डी है।यह छूट राज्य के सभी RTDC होटलों एवं गेस्ट हाउस में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इच्छुक लाभार्थियों को पहचान पत्र अथवा संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। राजस्थान पर्यटन विभाग का यह निर्णय न सिर्फ सम्मान का प्रतीक है, बल्कि सैनिकों और उनके परिजनों को राज्य की समृद्ध विरासत एवं संस्कृति का अनुभव करने का एक अनोखा अवसर भी प्रदान करेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!