Dark Mode
चिकित्सा विभाग का विशेष निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान

चिकित्सा विभाग का विशेष निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान

 
जयपुर। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सहित अन्य चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से प्रदेशभर में गुरूवार को विशेष निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान संचालित किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, मौसमी बीमारियों, लू-तापघात व गर्मी जनित बीमारियों के प्रबंधन संबंधी तैयारियों का सघन निरीक्षण किया गया।  
 
अभियान में जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम द्वारा चिकित्सा संस्थानों का एक साथ निरीक्षण किया। जिसमे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ लू-तापघात एवं मौसमी बीमारियों की तैयारियों का जायजा लिया गया।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि गुरूवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य पोषण दिवस एक साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिले में जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण सेवाओं का सघन निरीक्षण किया गया। इस मौके पर लू-तापघात एवं मौसमी बीमारियों की तैयारी का भी जायजा लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला व ब्लॉक स्तरीय टीमों द्वारा चिकित्सा संस्थान के भवन की स्थिति, साफ-सफाई, प्रसूति नियोजन दिवस, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच, शिशु टीकाकरण, चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सा संस्थान की उपलब्धि आदि को देखा गया। साथ ही चिकित्सा संस्थानों की मौसमी बीमारियों एवं लू व तापघात से निपटने की तैयारियों का भी अवलोकन किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!