बून्दी ब्रह्मण समिति की विशेष बैठक आयोजित
बूंदी। बूंदी ब्राह्मण समिति की विशेष बैठक आज हनुमान धर्मशाला में आयोजित हुई। सभी विप्र ब्राह्मण बन्धुओ व ब्राह्मण महासभा राजस्थान, विप्र फाउंडेशन, ब्राह्मण कल्याण परिषद, विप्र सेना व सभी ब्राह्मण सघटनों के प्रतिनिधियो ने बैठक में भाग लिया । सभी ने सामुहिक रूप से सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के द्वारा मनोनीत किये गये अध्यक्ष मिथलेश दाधिच व कार्यकारणी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। सभी विप्र बन्धुओं द्वारा घोषणा की,जब तक सर्वब्राह्मण समिति आम सभा बुलाकर अध्यक्ष व समिति का निर्वाचन नही किया जावेगा तब तक समिति को मान्यता नहीं दी जावेगी,आम सभा का आयोजन कर चुनाव लड़ या सर्वसहमति से अध्यक्ष बने,तो किसी ब्राह्मण घटक व समिति को कोई आपत्ति नही होगी।समाज के सभी घटक दल व समिति ये मांग करती है कि आगामी बैठक में जो स्वयंभू अध्यक्ष सर्वब्राह्मण समिति के परशुरामजी के मंदिर व परशुराम वाटिका आय व्यय का ब्यौरा समाज के सामने सार्वजनिक करें,समिति की मीटिंग मेंअरविंद भारद्वाज ,मनीष शर्मा ,दीपक पंचोली ,जितेंद्र कुमार सनाढ्य ,संजय शर्मा एडवोकेट ,मुकेश जोशी एडवोकेट ,कौशल किशोर शर्मा एडवोकेट ,मनोज कुमार शर्मा अनिल चतुर्वेदी , मुरली मनोहर दाधीच , मनीष गौतम , अनुराग गौतम , श्याम शर्मा ( वैभव ) ,गिरीश ओझा , महेश दाधीच , आनंद सनाढ्य ,सर्वदमन शर्मा , पंडित सतीश शर्मा , नितेश शर्मा ( नीटू )डालचंद जी बसोली , चेतन सनाढ्य , देवांशु वशिष्ठ , आदित्य शर्मा , दीपक पंचोली ,चेतन पंचोली , विवेक शर्मा , महेश शर्मा ( झंडू ) कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी , संदीप देवगन , रोहिताश शर्मा , अजय कुमार पांडे , अनिल शर्मा ,पीतांबर शर्मा इत्यादि 65 सदस्य शामिल हुये, आगामी बैठक 5 मार्च को होगी।