विशेष नामचर्चा का आयोजन
तारानगर . अजय इंसा पुत्र बलराम इंसा के गृह प्रवेश की विशेष नामचर्चा रविवार को तारानगर में डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास उनके निवास स्थान पर धूमधाम से आयोजित की गयी। उपस्थित श्रद्धालुओं ने धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा के पवित्र नारे के साथ नामचर्चा का शुभारंभ किया ततपश्चात कविराज भाइयों ने परम पिता शाह सतनाम जी महाराज द्वारा रचित भजन गाकर सुनाया और संगत को निहाल किया। राजस्थान 85 मेंबर बहन आम्रपाली इंसा ने श्रद्धालुओं को अपने सतगुरु पर दृढ विश्वास रखते हुए सेवा सिमरन करने पर बल देने को कहा। इंसा ने कहा ज़ब शिष्य अपने सतगुरु पर विश्वास करता है तो बड़े बड़े असम्भव कार्य भी शिष्य को तुच्छ लगने लगते है इसलिए सभी को अपने सतगुरु पर विश्वास रखना चाहिए हमारे गुरु जैसा न कभी हुआ, ना कोई है और ना ही भविष्य में कभी होगा हमारा गुरु पूरा है। इस मोके पर राजगढ़, राजपूरा, मेहराना, नेठराणा, भादरा, तारानगर, सिद्ध मुख, ददरेवा, सरदारशहर, चूरू, फेफाना, मलसीसर, पिलानी सहित चूरू जोन के सभी ब्लॉकों के बहन भाई एवं शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की बहने उपस्थित थी। गोपीराम इंसा ने कार्यक्रम का संचालन किया।