Dark Mode
सातवें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत विशेष सुपोषण दिवस की हुई शुरूआत

सातवें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत विशेष सुपोषण दिवस की हुई शुरूआत

धौलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कलक्टर निधि बी टी के निर्देशन में सातवें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े की नरपुरा में विशेष सुपोषण दिवस आयोजित कर विधिवत शुरुआत की ।
इस अवसर पर विभाग के उपनिदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अप्रेल 2025 में 8 अप्रेल से 22 अप्रेल तक पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला प्रशासन के समन्वय से विभिन्न विभागों का सहयोग लेते हुए जिला, ब्लॉक और आंगनबाड़ी केंद्र स्तर तक गतिविधि आयोजित की जाएंगी।
इस पखवाड़े में 8 अप्रेल को विशेष सुपोषण दिवस,9 को गृह भ्रमण, 10 को माता और बच्चों की वजन निगरानी, स्वस्थ शिशु स्पर्धा, 11 और 12 अप्रेल को कुपोषण प्रबंधन अभियान, 14 व 15 को सुपोषित पंचायतों में आहार विविधता पर कार्यक्रम,16 को केंद्रों व विद्यालय में पोषण जागरूकता सत्र, 17 को पोषण वेबिनार, 18 को पोषण ट्रेकर पर पंजीयन मॉड्यूल का प्रचार प्रसार, 19 को मीडिया जागरूकता, 21 को पोषण संवाद व 22 को समापन समारोह का आयोजन कर जन आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सीडीपीओ भूपेश गर्ग ने बताया कि पोषण पखवाड़ा सरकार का महत्वपूर्ण आयोजन है। इस आयोजन की वास्तविक सफलता समुदाय की जागरूकता में है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित दिवसवार गतिविधियों में भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर वार्ड पंच रामविलास कुशवाह, महिला पर्यवेक्षक ममता जैन, इंदु सक्सेना, अंकुर शर्मा, सविता कुशवाहा व नरपुरा क्षेत्र की माताएं उपस्थित रहीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!