विशेष पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 का हुआ आयोजन ,
दौसा . विशेष पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 का आज दौसा जिला मुख्यालय के 2 विद्यालयों में आयोजित किया गया। जिसमें रामकरण जोशी विद्यालय और आनंद शर्मा बालिका विद्यालय में परीक्षा आयोजित की गई। रामकरण जोशी विद्यालय के प्राचार्य वेदव्यास मीणा ने बताया कि विशेष पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 का आयोजन आज हमारे सेंटर पर किया जा रहा है जिसमें 600 परीक्षार्थी पंजीकृत है उसमें एससी ,एसटी व एनबीसी के छात्र परीक्षा दे रहे हैं यह वह छात्र हैं जिन्होंने पांचवी कक्षा उत्तीण कर ली। जो विशेष पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति परीक्षा दे रहे हैं। जिसके लिए हमने माकूल व्यवस्था की गई है। एक कमरे में हमने 24 छात्रों बैठक व्यवस्था की है इस परीक्षा में परीक्षार्थी छोटे बच्चे है इसलिए जो मरे स्कूल शिक्षक उनकी बैठक व्यवस्था रोल नंबर ढूढ़ने व उन्हें समझाने में सहयोग कर रहे है ताकि उनको अपनी शीट में भरने में कोई परेशानी नहीं आये।वही परीक्षा दिलाने आये छात्र छात्रों के परिजनों का कहना है कि इसमें अगर बच्चा पास हो जाता है तो उसे खाना और रहना पढाई की सुविधा निशुल्क सरकार की और से होगी। ये सरकार की बहुत ही अच्छी व्यवस्था है।