विशेष योग्यजन आयोग आयुक्त ने डूंगरपुर जिले में किया महंगाई राहत कैम्पों का अवलोकन
जयपुर। विशेष योग्यजन आयोग आयुक्त श्री उमा शंकर शर्मा ने शनिवार को डूंगरपुर जिले की ग्राम पंचायत साबली, पालमाण्डव, कांठडी एवं डूंगरपुर शहर में आयोजित विभिन्न महंगाई राहत कैम्पों का अवलोकन किया। शर्मा ने महंगाई राहत कैम्पों में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।