Dark Mode
विशेष योग्यजनों ने सतरंगी सप्ताह के तहत निकाली ट्राईसाईकिल रैली

विशेष योग्यजनों ने सतरंगी सप्ताह के तहत निकाली ट्राईसाईकिल रैली

टोंक। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस 25 नवंबर को मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सतरंगी सप्ताह मनाया जा रहा है। सतरंगी सप्ताह के चौथे दिन रविवार को दिव्यांग मतदाताओं की ट्राईसाईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आरंभ कलक्ट्रेट परिसर से जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओमप्रकाश बैरवा एवं नोडल अधिकारी स्वीप देशलदान ने हरी झंडी दिखाकर किया। नोडल अधिकारी स्वीप देशलदान ने बताया कि सतरंगी सप्ताह के तहत जिले में संचालित सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के चौथे दिन की थीम का रंग हरा और स्लोगन हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम है वहीं गतिविधि ट्राईसाईकिल रैली है उन्होंने बताया कि विशेषयोग्यजनों ने सतरंगी सप्ताह के तहत ट्राईसाईकिल रैली निकाल कर मतदाता जागरूकता अभियान में विशेष योगदान दिया और लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवस 25 नवंबर को मतदान करने के लिए आमजन को प्रेरित किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह गुर्जर एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नवल खान ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 25 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवस पर मतदान केंद्र जाएं और मतदान अवश्य करें। मतदान का समय प्रात: 7 से सायं 6 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि रैली जिला कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर घंटाघर, बमोर गेट से होती हुई पुलिस परेड मैदान पर संपन्न हुई। रैली के दौरान दिव्यांग मतदाताओं द्वारा हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम, छोड़ो सारे काम पहले करो मतदान जैसे नारे लगाए। इस दौरान सहायक कलेक्टर सरिता मलहोत्रा, नगर परिषद आयुक्त ममता नागर, विकास अधिकारी टोंक संजय शर्मा, डेडिकेटेड एआरओ निर्भय शर्मा, सीडीईओ पन्नालाल बैरवा, एडीईओ चौथमल चौधरी, हीरालाल जाट, स्वीप कोर्डिनेटर शैलेंद्र शर्मा, स्वीप सदस्य नरेंद्र शर्मा, राजू लाल शर्मा गोपाल शर्मा, रघु शर्मा, ताराचंद शर्मा, कवि प्रदीप पंवार एवं स्काउट गाइड के सीओ गिरिराज गर्ग सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!