Dark Mode
विशेष योग्यजनों को मिलेगी निशुल्क इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर

विशेष योग्यजनों को मिलेगी निशुल्क इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर

  • पात्र आवेदक 15 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

बूंदी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने के लिए लोक कल्याणकारी योजना सौगात देने की घोषणा की है। इसके तहत निशुल्क इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर दी जाएगी। योजना में विशेष योग्यजनों को निशुल्क एवं एक लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इस प्रकार मिलेगी सौगात
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीना ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से बजट घोषणा 2024-25 की की अनुपालना में मांसपेशीय दुर्विकास पीडित विशेष योग्यजनों को व्हील चेयर क्रय के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान रखा गया है। मांसपेशीय दुर्विकास पीड़ित विशेष योग्यजनों को व्हील चेयर क्रय के लिए मिलेगी 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दिए जाने का प्रावधान है।
उन्होने बताया कि योजनान्तर्गत राजस्थान राज्य के हर आयु के मूल निवासी किसी भी प्रकार के मांसपेशीय दुर्विकास से ग्रसित विशिष्ठ विकलांगता पीला अथवा नीला दिव्यांग प्रमाण पत्र धारक विशेष योग्यजन को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना के संबंध में आवेदन पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश निदेशालय की वेबसाइट www.dsap.rajasthan.gov.in एवं जिला कार्यालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से प्राप्त किए जा सकते हैं।
इनको मिलेगा योजना का लाभ
उन्होंने बताया कि आवासी मांसपेशीय दुर्विकास से ग्रसित पीला (40 प्रतिशत से 79 प्रतिशत तक) नीला (80 प्रतिशत एवं 80 प्रतिशत से अधिक) से पीड़ित विशेष योग्यजनों को चलने की क्षमता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।
उन्होंने बताया कि पात्र आवेदक निशुल्क इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर के लिए 15 जनवरी को शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
यहां जमा होंगे आवेदन
इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर के लिए आवेदन पत्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय एवं ब्लॉक स्थित कार्यालयों से प्राप्त कर आवेदन पत्र के साथ मूल निवास एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित संबंधित कार्यालय में जमा कराए जा सकेगें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!