Dark Mode
बूंदी में रफ्तार का कहर कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

बूंदी में रफ्तार का कहर कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

बूंदी। सदर थाना क्षेत्र के चित्तौड़ रोड पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। मौके से निकल रहे अन्य वाहन चालकों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी।
सदर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि थाना क्षेत्र के एनएच 52 पर चित्तौड़ रोड पुलिया के पास सामने से आ रहे दो बाइक सवार युवकों को एक कार ने जोरदार टक्कर मारी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक युवकों की पहचान प्रकाश बैरवा पुत्र नारायण व रामलाल बैरवा पुत्र पन्ना निवासी सियाणा तहसील हिंडोली के रूप में हुई है। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद मंगलवार सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!