Dark Mode
तेज रफ्तार कार ने ट्रेफिक कर्मी को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने ट्रेफिक कर्मी को मारी टक्कर

बहरोड़। एनएच 48 पर नीमराणा के पास जयपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार ट्रैफिक कर्मी को टक्कर मारते हुए दिल्ली की तरफ चली गई। जिससे ट्रैफिक कर्मी सिपाही मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मनोज को बहरोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाॅ गंभीर हालत होने के चलते जयपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि इंटरसेप्टर गाड़ी नीमराणा के पास ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान जयपुर की ओर से एक टाटा हैरियर गाड़ी तेज गति से आ रही थी। जिसे ट्रेफिक कर्मी ने रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ट्रैफिक कर्मी मनोज कुमार को टक्कर मार दी और गाड़ी को लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में मनोज कुमार को सिर में गंभीर चोट आ गई। जिसे पहले नीमराणा के निजी अस्पताल में फिर बहरोड़ के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में जयपुर के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद गाड़ी को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकाबन्दी कर दी गई। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!