तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
सिरोही। ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन स्थित पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बावनवाणजी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना किया।